बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एक ऐसा योजना है जो राज्य सरकार के द्वारा कन्याओं को उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए चलाया जा रहा हैं! ताकि इस योजना के अंतर्गत बिहार की लड़कियाँ भी उच्च शिक्षा की प्राप्ती कर सके और अपने प्रदेश का नाम हर क्षेत्र में रौशन कर सके| इस योजना के अंतर्गत कन्याओं को लगभग 50000 रूपये की धनराशि स्नातक डिग्री कम्पलीट कर चुके छात्राओं को प्रोत्साहन के रूप में दिया जाता हैं! एक बात का आप ध्यान रखें की इस योजना के अंतर्गत केवल अनमैरिड लड़की को ही इस योजना का लाभ मिलेगा! Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत इंटर पास करने वाली लड़की को 25 हजार और ग्रेजुएट कम्पलीट करने वाली लड़की को पच्चास हजार रुपये के धनराशि के रूप में सहायता दी जाएगी!
इस योजना के माध्यम से एक परिवार के दो कन्या को ही इस योजना का लाभ मिलेगा| इस योजना के जरिये राज्य सरकार लड़कियों की शिक्षा पर प्रति वर्ष 840 करोड़ रुपये खर्च करते है, और राज्य सरकार प्रति वर्ष 1400 सौ करोड़ रुपये अतिरिक्त योजना में खर्च करेगा।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के कमजोर/गरीब वर्ग के परिवार की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उसे सशक्त बनाना हैं| Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के माध्यम से किसी भी जाति, धर्म और समुदाय के आधार पर किसी के भी साथ भेदभाव नहीं किया जाता हैं। कन्या उत्थान योजना के जरिये लड़कियों जन्म स्तर को बढ़ाना, शिक्षा के लिए बढ़ावा देना, आत्मनिर्भर बनाना, बल विवाह को रोकना, शसक्त बनाना, समाज कल्याण के निर्माण में महिलाओं का योगदान को बढ़ावा देना, शिशु हत्या को रोकना, और लड़कियों को समाज में समानता का अधिकार दिलाना है| इस योजना के माध्यम से हर परिवार की कन्या को जन्म से लेकर किशोरावस्था तक हर संभव सहायता प्रदान किया जायेगा| किन्तु, इस योजना के जरिये से राज्य में एक परिवार की दो लड़कियाँ ही इस योजना का लाभ के पात्र होंगे।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना विशेषताएं
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का आरम्भ राज्य के कन्याओं को उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया गया है|
- प्रदेश के कन्याओं को स्नातक की डिग्री प्राप्त करने तक Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के जरिये से 50000 रूपये की राशि प्रदान किया जायेगा|
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के माध्यम से कन्याओं को जन्म से लेकर स्नातक की डिग्री प्राप्त करने तक धनराशि किस्तों में प्रदान किया जायेगा|
- बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत लगभग 1.50 करोड कन्याएं इस योजना के जरिये से लाभ ले पाएंगी।
- इस योजना के माध्यम से किसी भी जाति, धर्म या समुदाय के कन्या लाभ ले सकती हैं|
- इस योजना के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा|
- बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा सेनेटरी नैपकिन तथा यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी धनराशि प्रदान की जाती है|
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पात्रता
- आवेदन करने वाली लाभार्थी मूलरूप से बिहार राज्य की स्थायी निवासी हो|
- बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ उन्ही लाभार्थी को मिलेगा जो गरीब/कमजोर वर्ग से हो।
- लाभार्थी को स्नातक की मार्क शीट जमा करनी होगी।
- आवेदन करने वाली लड़की अविवाहित (Unmarried) हो|
- लड़की के घर में कोई भी सरकारी नौकरी पर न हो|
- कन्या उत्थान योजना का लाभ दसवीं/बाहरवीं पास या स्नातक की छात्राएं ले सकती हैं|
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना हाइलाइट्स
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना |
विभाग का नाम | महिला कल्याण विभाग |
लाभार्थी | बिहार राज्य की लड़कियाँ |
प्रोत्शाहन राशि | 12वीं / इंटरमीडिएट: 25 हजार रूपये ग्रेजुएट: 50 हजार रूपये |
आधिकारिक वेबसाइट | http://edudbt.bih.nic.in |
योजना का लाभ कब तक मिलेगा | जन्म होने से लेकर स्नातक हासिल करने तक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ
- कन्या उत्थान योजना का लाभ एक परिवार के दो बेटियां को ही मिलेगा|
- कन्या उत्थान योजना के माध्यम से राज्य में बालिका शिशु दर को कम करना हैं।
- इस योजना के लागु होने से प्रदेश के कोई भी माता पिता अब अपनी बेटी को बोझ नहीं समझेगा।
- इस योजना के माध्यम से अब प्रदेश के सभी लड़की अपनी आगे की पढाई पूरी कर पायेगी|
- कन्या उत्थान योजना के जरिये से प्रदेश में लड़कियों का जीवन स्तर को ऊपर उठाना|
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- इंटर की मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- लाभार्थी का Sign
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो Step by Step पूरा प्रोसेस को जानें:-
1. अगरआप मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप e-कल्याण पोर्टल के वेबसाइट पर जाएँ! (http://edudbt.bih.nic.in/).
2. अब एक पेज ओपन होगा! उस पेज में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का स्टूडेंट्स के लिए दो लिंक दिया गया हैं! इनमें से किसी एक लिंक पर क्लीक करें|
3. फिर, वो आपको अगले पेज पर भेज देगा! जहाँ पर फॉर्म भरने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है उस विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा! उसके बाद एक रजिस्ट्रेशन पेज ओपन होगा! उस फॉर्म के सभी विवरण को भरें फिर Register के ऑप्शन पर क्लिक करके आगे बढ़ें|

4. इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा! जहाँ आप अपना यूजर Id, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन के ऑप्शन को सेलेक्ट करें! फिर आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा! वहाँ पर आप व्यक्तिगत जानकारी के ऑप्शन को सेलेक्ट करके आगे बढ़ें|
5. अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा इस फॉर्म के सभी डिटेल्स को दर्ज करके अगले पेज पर जाए|

6. इसके बाद आप कॉलेज का विवरण को दर्ज करें! फिर आप अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो, Signature और सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें! फिर आप आगे बढ़ें के ऑप्शन पर क्लिक करें|

7. अब आप सहमति के विकल्प को टिक करे! इसके आलावा इस एप्लीकेशन फॉर्म में जो भी जानकारी दर्ज किया हैं! उसे एक बार जाँच ले की आपका विवरण सही है या गलत अगर सही है तो Final Submit के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका आवेदन करने का प्रक्रिया पुर हो जाएगा|
Nice Information